फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर ने ओवरलोडिंग के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। जिले में हो रही ओवरलोडिंग के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने खुद ही मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को ट्रांसपोर्टरों ने जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर को ज्ञापन देकर जिले में ओवरलोडिंग बंद कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने एआरटीओ पर ओवरलोडिंग के गोरखधंधे में लिप्त लोगों को संरक्षण देने के आरोप लगाए। उन्होंने इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग क ी।

जिले के शिववीर सिंह, इंदपाल सिंह, आसिफ, राज कुमार, नरेंद्र कुमार, लोकेंद्र भदौरिया, रिंकू यादव, बंटी, पूरन यादव, अरविंद कुमार, रामू सिंह, जमीपाल सिंह आदि ट्रांसपोर्टर सुबह दस बजे कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने ओवरलोडिंग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को बताया कि वह सब ट्रांसपोर्टर अपनी गाड़ियों में मध्य प्रदेश की खदानों से मौरंग को लेकर कानपुर की मंडियों में बेचते है। कोई भी गाड़ी को ओवरलोड नहीं चलाया जा रहा है। ओवरलोडिंग को लेकर टोल नाके पर गाड़ी का काटा कराया जाता है, लेकिन इसके बाद भी जिले के अधिकारी ढाबों पर खड़ी गाड़ियों का मनचाहा ओवरलोड बनाकर चालान काट देते हैं। इतना ही नहीं कु छ अधिकारी दो चार ट्रांसपोर्टरों से साठगांठ कर जिले उनकी गाड़ियों को ओवरलोड चलवा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी न तो उन गाड़ियों को रोकते हैं और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करते हैं। आरोप है कि इन गाड़ियों से अधिकारी बाकायदा इंट्री का पैसा बंाधे हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि जिले में ओवरलोडिंग पर पूर्णता रोक लगाई जाए। साथ ही उन्हें अधिकारियों के भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जाए। इस दौरान उन्होेंने परिवहन मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष उद्यन पालीवाल को भी ज्ञापन भेजा।

- अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
- इंट्री वाली गाड़ियों पर अधिकारी नहीं करते कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें