फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरोग्य मेला में मिले 140 बुखार रोगी

Mon, 27 Oct 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की 29 ग्रामीण व एक शहरी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते मेला में बुखार रोगियों की संख्या अधिक रही। मेला में कुल 140 बुखार रोगियों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

आरोग्य मेला में कुल 67 चिकित्सक व 130 स्वास्थ्य कर्मियों ने कुल 2336 मरीजों का इलाज किया। जिसमें 954 पुरुष, 973 महिलाएं व 409 बच्चे शामिल रहे। मेला में 53 मरीजों की मलेरिया व 13 मरीजों की डेंगू जांच कराई गई। जिसमे कोई भी मरीज मलेरिया अथवा डेंगू से ग्रसित नहीं पाया गया। 41 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जबकि 117 मरीज जुकाम, 175 मरीज पेट रोग संबंधी रहे। वहीं 79 लोगों में खून की कमी पाई गई, 65 मरीज मधुमेह व 34 मरीज उच्च रक्तचाप के मिले। एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने पीएचसी सरवनखेड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उनको मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश यादव सहित अन्य स्टाफ उपस्थित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें