फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे किनारे फेंका जा रहा कचरा, दूषित हो रही आबोहवा

Mon, 27 Oct 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। नगर की साफ सफाई के बाद निकला कूड़ा-कचरा हाईवे किनारे फिर से फेंकना शुरू कर दिया। सफाई कर्मी मालवर रोड किनारे करीब एक किलोमीटर दूर निस्तारण केंद्र न ले जाकर इसे खुले स्थान पर डंप कर रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से दुर्गंध उठने लगी है। वहीं आबोहवा दूषित हो रही है। इससे राहगीर परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत रनियां में 16 वार्ड है। सफाई के लिए 48 कर्मियों की तैनाती है। मालवर रोड पर कचरा निस्तारण केंद्र बना है। नगर निकाय प्रशासन का दावा है कि नगर की सफाई से निकलने वाला कूड़ा मालवर रोड के पास बने कचरा निस्तारण केंद्र पर भेजा जाता है। हालांकि हकीकत इससे उलट है। नगर की सफाई से निकला कूड़ा-कचरा सफाई कर्मी हाईवे के किनारे की फेंक देते हैं।
स्थानीय लोगों के विरोध पर कुछ दिन के लिए कचरा सड़क किनारे फेंकना बंद किया गया। वहीं अब फिर से कूड़ा फेंकना शुरू किया जाने लगा है। जिसे छुट्टा मवेशी इधर उधर फैलाते नजर आ रहे हैं। मुख्य बाजार, मैथा मार्ग, शिवाजी नगर पर कूड़ा डंप है। खाली पड़े प्लाटों में कचरा फेंका जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को सांस लेने दिक्कत होती है। वहीं इससे उठने वाली दुर्गंध से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


........................
वर्जन..............

सफाई कर्मियों की लापरवाही है। पिछले दिनों कूड़ा का ढेर हटवाया गया था। कर्मियों को दोबारा निर्देश देकर कूड़ा हटवाया जाएगा।
- मनीष राय, अधिशासी अधिकारी, रनियां नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें