फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशाेरी ने किया छेड़खानी का विरोध, युवकों ने केरोसिन डाल लगा दी आग, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

Thu, 02 May 2019 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
छेड़छाड़ (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
विज्ञापन
कन्नौज के गुरसहायगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों ने किशोरी को मारपीट कर केरोसिन डालकर जला दिया। गंभीर हालत में किशोरी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मामला चर्चा में आने के बाद एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 28 अप्रैल की शाम को खेतों की ओर जा रही थी। तभी पड़ोसी सद्दाम पुत्र हसन और तहसीन पुत्र तकी मोहम्मद किशोरी का रास्ता घेरकर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट केरोसिन डालकर किशोरी को जला दिया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को आग से बचाया

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को आग से बचाया। इस दौरान आरोपी भाग निकले। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है। गुरुवार को पीड़िता की मां एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से मिलीं।

उन्हें घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें