मां के डांटने पर घर से निकले किशोर का शव गांव के बाहर शहतूत के पेड़ पर शर्ट के फंदे से सुबह लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी स्व. राजेंद्र सिंह का 14 वर्षीय बेटा सुरजीत मेहनत मजदूरी करता था।
मां ने बताया कि वह पढ़ाई नहीं करता था। सोमवार शाम को सुरजीत अपने भाइयों से झगड़ा रहा था। इस पर उसकी मां फुलवा देवी ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव के लोग खेतों की ओर गए। वहां उन्होंने शहतूत के पेड़ पर शर्ट के फंदे से सुरजीत का शव लटका देखा।