फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी में ओलंपियाड के माध्यम से 14 छात्रों को मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए आईआईटी कानपुर ने भी अपने दरवाजे खोल दिए हैं। यहां की 25 सीटों पर ओलंपियाड के माध्यम से दाखिला देने की तैयारी है। 24 जून को 25 सीटों के लिए हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 17 छात्रों को शार्टलिस्ट किया गया था, जिसमें 14 का चयन हो गया है। दो छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर 2026-27 शैक्षणिक सत्र में ओलंपियाड के माध्यम से बीटेक और बीएस प्रोग्राम में सीधे प्रवेश दे रहा है। प्रक्रिया के तहत योग्य छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में छह सीटें, बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग में दो, केमिस्ट्री में दो, इकोनॉमिक्स साइंस में तीन, इंटेलीजेंट सिस्टम चार, मैथ एंड स्टेटिक्स चार, फिजिक्स में चार सीटें हैं। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अशोक डे का कहना है कि परिणाम जारी कर लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।


यह रहा परिणाम
परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों से प्रश्न पूछे गए, जिसमें प्रत्येक विषय से 15 प्रश्न शामिल थे। कुल परीक्षा अवधि तीन घंटे की थी। नंबर के मुताबिक सीटों का अलॉटमेंट हुआ। 160 से 135 अंक लाने वाले छह छात्रों को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, दो छात्रों को मैथ, 4 छात्रों को इंटेलीजेंस सिस्टम, एक छात्र को बीएसबीई और एक को बीएस-एसडीएस में चयन हुआ है। छात्रों को दाखिले के लिए रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें