कानपुर। वडोदरा में एक से छह अक्तूबर तक सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के 14 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। सभी सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के खिलाड़ी हैं।
अंडर-14 वर्ग में मानस पोपतानी, कुशाग्र तिवारी, ओम तिवारी, अंडर-17 वर्ग में आशुतोष गुप्ता, अवयांश मल्होत्रा, सृजन महाजन, आर्यन सिंह टीम में शामिल हैं। अंडर-17 बालिका वर्ग में कावि ए. शाह, केनिशा जायसवाल, एनिका सेठी और अंडर-19 बालक वर्ग में दक्ष खंडेलवाल, उज्ज्वल अवस्थी, आशुतोष गुप्ता, हृदय सिंह का चयन हुआ है। प्रधानाचार्या भावना गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।