कानपुर। केरल के वेण्णिकुलम में 23 से 26 सितंबर तक राष्ट्रीय कैरम चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें कैम्ब्रिज हाईस्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दो रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में सीआईएससीई के 11 मंडलों के करीब 320 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अंडर-17 डबल्स में हमजा शादाब और इबाद इलाही की जोड़ी उपविजेता रही। वहीं अंडर-19 डबल्स में स्राजील सिद्दीकी और इमाद खान ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों जोड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल कौशल, रणनीति, एकाग्रता और तालमेल का प्रभावी प्रदर्शन किया। विद्यालय की चेयरपर्सन रुचि कोहली, प्रधानाचार्या शैली धीर, खेल विभागाध्यक्ष संदीप निषाद ने खिलाड़ियों को बधाई दी।