इटावा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने इटावा जंक्शन को 14 जोड़ी ट्रेनों की सौगात दी है। ये ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों की मदद से लोग प्रयागराज महाकुंभ में आसानी से पहुंच सकेंगे। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 02421/02422 सूबेदागंज -दिल्ली सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी को प्रत्येक सोमवार 10 फरवरी से तीन मार्च तक चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 02423/02424 सूबेदागंज–मथुरा विशेष गाड़ी को चलाया जाएगा। ये ट्रेन प्रत्येक मंगलवार,बुधवार,शुक्रवार एवं शनिवार, दिनांक 11 से 28 फरवरी तक चलेगी। वहीं, वापसी में प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को आएगी। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 09725/09726 जयपुर-धनबाद-खातीपुरा विशेष गाड़ी को आठ फरवरी को संचालित किया जाएगा।
यह ट्रेन धनबाद स्पेशल से होते हुए 12 बजकर 38 मिनट पर इटावा आएगी। ट्रेन संख्या 09601/09602 अजमेर-धनबाद-अजमेर विशेष गाड़ी धनबाद 22 फरवरी को पांच बजकर 25 मिनट पर इटावा पहुंचेंगी। ट्रेन संख्या 04813/04814 भगत कोठी-पाटलीपुत्र ट्रेन को 5 फरवरी को चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 04815/04816 जोधपुर पाटलिपुत्र -जोधपुर विशेष- गाड़ी को 24 फरवरी को चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 04721/04722 बीकानेर-पाटलीपुत्र -बीकानेर विशेष गाड़ी को आठ व 15 फरवरी को चलाया जाएगा।