फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: तीन वाहन चोर पकड़े, चोरी की 14 बाइकें बरामद, एक साथी फरार

Tue, 17 Mar 2020 08:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के कासिमपुर थाना पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 14 बाइकें बरामद की हैं। गिरोह के एक और शातिर की तलाश की जा रही है। मंगलवार को एसपी कार्यालय में एएसपी पूर्वी कुं ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कई दिन से संडीला और कासिमपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थीं।
विज्ञापन


इनका खुलासा करने के लिए कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह को लगाया गया था। सोमवार रात कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह टीम के साथ संडीला-उन्नाव मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उधर से गुजरे दो बाइक सवार तीन लोगों को रोका गया तो  वह भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सूरज यादव पुत्र राममिलन यादव और आकाश यादव पुत्र रामरतन यादव निवासी ग्राम सनई कोतवाली संडीला और मोवीन अली पुत्र रहीस अली निवासी गौरिया कला थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव बताया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम जराहा के निकट स्थित नहर कोठी में छिपाकर रखी गईं नौ बाइकें बरामद की।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन बाइकें खरीदारों से भी बरामद हुईं। एएसपी पूर्वी ने बताया कि गिरोह में शामिल रामू पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम सनई कोतवाली संडीला जनपद हरदोई फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ बाइकें उन्नाव जनपद की भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें