फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में अप्रैल से फर्राटा भरेंगी रोडवेज की 1350 नई बसें, कानपुर में जांची जाएगी फिटनेस

Thu, 22 Feb 2024 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रदेश के विभिन्न बस अड्डों और डिपो से रोजाना कई शहरों के लिए बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें काफी संख्या में बसें खस्ताहाल हैं। इन बसों को परिवहन विभाग धीरे-धीरे कर बदलवा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की सड़कों पर अप्रैल तक परिवहन विभाग की 1350 नई रोडवेज बसें फर्राटा भरती नजर आएंगी। कानपुर की राम मनोहर लोहिया कार्यशाला, रावतपुर स्थित रोडवेज की केंद्रीय कार्यशाला, फरीदाबाद और जयपुर में बसों को तैयार किया जाएगा। राम मनोहर लोहिया कार्यशाला में कई बसों की चेचिस आ गई है, जिन पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न बस अड्डों और डिपो से रोजाना कई शहरों के लिए बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें काफी संख्या में बसें खस्ताहाल हैं। इन बसों को परिवहन विभाग धीरे-धीरे कर बदलवा रहा है। पहले चरण में 600, दूसरे में 500 और तीसरे चरण में 250 बसें बनेंगी। बसों का विकास नगर स्थित राम मनोहर लोहिया कार्यशाला, रावतपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला, पीएमआई, भारत मेटल्स और पारस कंपनी में निर्माण किया जाएगा।

एनसीआर में दी जाएंगी ज्यादा
परिवहन विभाग एनसीआर के शहरों को सबसे ज्यादा बसें देगा। यह बसें दिल्ली और आसपास के शहरों में जा सकेंगी। कुछ बसें, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और कानपुर शहरों को भी मिलेंगी। बसें बीएस सिक्स मॉडल होंगी और इनमें कई तरह की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


कानपुर में जांची जाएगी फिटनेस
केंद्रीय कार्यशाला के जीएम गौरव पांडेय के मुताबिक, बसों की फिटनेस जांच कानपुर में होगी। यहां बसों के सारे मानक देखे जाएंगे। बसों को टेस्टिंग ट्रैक पर चलवाकर देखा जाएगा।

अप्रैल तक 1350 बसें बनकर तैयार हो जाएंगी। कानपुर की कार्यशालाओं में बसों का निर्माण कराया जा रहा है। कानपुर में ही बसों के सारे मानकों की जांच की जाएगी।- अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें