फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में 135 छात्रों ने किया प्रतिभाग, 11 का हुआ चयन

Fri, 19 Dec 2025 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिषदीय विद्यालयों के 135 छात्र प्रतियोगिता में शामिल हुए। 30 अंक की परीक्षा में सबसे अधिक नंबर लाने वाले 11 छात्रों को चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

बीआरसी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ अजब सिंह ने किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। एआरपी जसवीर ने बताया कि प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के बीच हुई, जिसमें 30 अंक के प्रश्न को हल करना था। इसमें 25 अंक लिखित व पांच अंक विषय विशेषज्ञों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के आधार पर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में 10 छात्रों का चयन किया जाना था, लेकिन सिहुरा भीरा की श्रेया व कुर्सी के रजोल के समान अंक पाने पर दोनों का चयन किया गया है।
इनके अलावा मित्रसेनपुर उसरी के मयंक, रिशू सिंह, अंता की अनुष्का व शिवाकांत, तिश्ती के लक्ष्मी शुक्ला, प्रगति, ताजपुर की विद्या, मकरंदपुर के हर्षित, निभू के शिवांश बाबू का चयन हुआ है। विजयी छात्र जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। नायब तहसीलदार शिवर्दशन सिंह व बीईओ ने विजयी छात्रों को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एआरपी अक्षय, सत्यवीर, सोनू सिंह, शैलेश, रामचंद्र, नागेंद्र, नीरज, देवेंद्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें