फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद पत्नी की मौत, पति हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। ककवन थाना क्षेत्र के शाहपुर दूलू गांव में शुक्रवार की रात दहेज को लेकर शराबी पति और पत्नी में मारपीट हुई। इसके बाद महिला की मौत हो गई। शनिवार की सुबह जब परिजनों के चीखने चिल्लाने की आवाज हुई तो ग्रामीण मौत की खबर से सन्न रह गए। सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने पति समेत सास और ननद पर दहेज के लिए मारपीट व हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ककवन पुलिस थाना के एसओ जुगल किशोर पाल ने बताया कि विषधन पुलिस चौकी क्षेत्र के शाहपुर दूलू गांव निवासी संजय बाथम पुत्र जगरूप बाथम की शादी वर्ष 2017 में सुलोचना (21) पुत्री रामलखन निवासी कुसुमखोर, कन्नौज से हुई थी। एसओ के मुताबिक, संजय शराब का लती है और आएदिन पत्नी सुलोचना से मारपीट भी करता था। शुक्रवार शाम भी नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी के बाद मारपीट की थी। परिजनों ने बताया कि झगड़े के बाद दंपति रोज की तरह एक-दूसरे को भला-बुरा कहते हुए सो गए थे।
इधर, मौके पर पहुुचे पुलिस व फोरेंसिक टीम को मृतका की पीठ पर पिटाई के निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका सुलोचना के पिता रामलखन ने ककवन थाने में दामाद संजय बाथम, इनकी मां सरला, बहन ऊषा के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने संजय बाथम को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें