फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीरपुर गांव के दो मंदिरों से घंटे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। क्षेत्र के मंदिरों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान पांचवीं घटना फिर हुई। चोरों ने बीती रात साढ़ चौकी क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के शिव मंदिर और कुटियारामपुर गांव के मंदिर में धावा बोला। चोर दोनों मंदिरों से पीतल के कई घंटे काटकर ले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह पुजारी और गांव के लोग जब मंदिरों में पूजा करने पहुंचे तो उनको घटनाओं की जानकारी हुई। गंभीरपुर गांव के लोगों ने बताया कि रोड किनारे शिव और हनुमान जी के मंदिर स्थित हैं। चोरों ने शिव मंदिर को निशाना बनाया है और मंदिर के भीतर बंधे पीतल के चार वजनदार घंटों को कटर से काटकर ले गए हैं। साढ़ चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि किसी ने चौकी में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
सीओ शैलेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि इलाके के मंदिरों में घंटा चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बताया कि चोरों की निगरानी और उनको पकड़ने के प्रयास में जुटी है लेकिन, किसी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज नहीं कराया है जिससे थोड़ी दिक्कत है। उन्होंने घटना का शिकार हुए मंदिरों के किसी पुजारी द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें