फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। क्षेत्र के गांव घटवा (बंबुरहा) में गुरुवार की दोपहर दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत होने से गांव में कोहराम मच गया। मरने वाले बच्चे सगे भाई थे। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, परिजनों ने अभी किसी पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। घाटमपुर सीएचसी के डॉ पवन सचान ने बताया कि सर्दी से मौत की आशंका अधिक लग रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों की तबीयत सुबह से ही खराब थी।
विज्ञापन

गांव निवासी देवसिंह यादव जोधपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके परिवार में पत्नी सोनी के अलावा तीन बच्चे रीतेश (9), हीतेंद्र (7) और तीन वर्ष की बेटी चांदनी हैं। बच्चों के बाबा राम सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह बच्चों ने घर पर बिस्कुट खाए थे। इसके बाद खेलने चले गए। कुछ देर बाद दोनों बेटों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर बच्चों को लेकर रतनपुर गांव के एक झोलाछाप के पास पहुंचा। लेकिन, उसने इलाज न करके घाटमपुर सीएचसी ले जाने को कहा। बताया कि वह उनको लेकर घाटमपुर चला, तभी छोटे बेटे ने दम तोड़ दिया। बड़े बेटे को सीएचसी घाटमपुर तक ले गया लेकिन, उसकी भी इलाज शुरू होने से पहले मौत हो गई। दोनों बेटों के शव लेकर गांव लौट आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दो बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पाकर कोतवाल देवेंद्र विक्रम और सीओ शैलेंद्र सिंह घटवा गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों और गांववालों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। कोतवाल ने बताया कि बच्चों के पिता ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। जबकि, जाहिरा तौर पर ऐसा दिख नहीं रहा है। पुलिस ने भी बच्चों की मौत ठंड लगने से होने की आशंका जताई है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी। वहीं, अभी किसी ने कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें