झींझक। शनिवार की देर रात झींझक के भोलानगर मोहल्ले में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल टूट गया, जिससे तीन मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रही। कर्मियों ने नया पोल लगाया तब आपूर्ति शुरू हो सकी।
सिकंदरा से रसूलाबाद की तरफ मौरंग लाद कर जा रहे ट्रक ने भोलानगर के पास सड़क पर आए एक मवेशी को बचाने के प्रयास एक पोल में टक्कर मार दिया और अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक मौका पाकर फरार हो गया। पोल टूटने से भोलानगर, खानपुर रोड व कृपालपुर मोहल्ले की आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार की सुबह पहुंचे विद्युत कर्मियों ने पोल बदलकर आपूर्ति शुरू कराई। इस बीच तीन मोहल्लों में करीब 12 घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रही। जेई सचिन यादव ने बताया की पोल बदलकर आपूर्ति शुरू कर दी गई।