फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक उम्र का दूल्हा देख शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी बिरहर के एक गांव में बीते गुरुवार की रात आई एक बारात में अधिक उम्र का दूल्हा देख दूल्हन ने उसके साथ फेरे लेने से मना कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी शादी को तैयार नहीं हुई। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर आपसी समझौता हुआ और बारात वापस लौटा दी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी फतेहपुर जिले के कस्बा जहानाबाद में तय की थी। गुरुवार शाम बारात आई जयमाल की रस्म अदायगी के समय लड़की ने अपने से काफी बड़ी उम्र के दूल्हे को देखा तो गुमसुम हो गई। वह स्टेज से उतरकर कमरे में चली गई और सहेलियों को बताया कि वह बूढ़े के साथ शादी नहीं करना चाहती है।
इधर, जयमाल के बाद चढ़ावे का कार्यक्रम चल रहा था। तभी, वहां लड़की के शादी करने से इंकार कर देने की खबर पहुंची तो हलचल मच गई। शादी से इंकार की बात पर बारातियों ने घरातियों से नोकझोंक करनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामले को शांत कराया। तभी किसी ने यूपी100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। लेकिन, पुलिस पहुंची तो वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता जारी थी। पुलिस वापस लौट गई।बिरहर चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के बाद बारात वापस लौट गई। बताया कि किसी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें