फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या लौटने पर राम का हुआ राज्याभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर(कानपुर देहात)। गुढ़ादेवी श्याम बिहारी महाविद्यालय परिसर में चल रही रामकथा में भगवान राम के अयोध्या लौटने पर राज्याभिषेक होने की कथा सुनाई गई। कथा सुनने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना पहुंचे। शनिवार को कथा का समापन हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित रामकथा के समापन के दिन कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहाकि रामकथा कभी समाप्त नहीं होती, कथा विराम लेती है। कहा कि लोग परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। राम व केवट का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि केवट ने प्रभु राम से कहा कि आप जग का कल्याण करते हैं, और कुछ नहीं लेते इससे आपसे उतराई कैसे ले सकते हैं। आचार्य ने राम के अयोध्या लौटने पर राज्याभिषेक किए जाने की कथा सुनाई। श्रोताओं ने जयश्रीराम के जयकारे लगाए।
कथा सुनने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने व्यास जी का माल्यापर्ण कर आशीर्वाद लिया। कहा कि रामकथा आदर्श जीवन जीने की सीख देती है। सत्य के मार्ग पर चलने से कठिनाई आ सकती है लेकिन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए कभी पराजय नहीं होती है। कार्यक्रम में मौजूद डीएम राकेश कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में सहजन का पौधा लगाया। राज्य सभा सदस्य चौ. सुखराम सिंह, अरूणा तोमर, बीरेंद्र दुबे, कार्यक्रम संरक्षक डा. नरेंद्र द्विवेदी, सरला द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख डॉ प्रीती द्विवेदी, डॉ विवेक द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख झींझक रेनू शर्मा बब्बन शर्मा, लक्ष्मी नारायण यादव, अधिवक्ता लालू यादव, केके तिवारी, अशोक मिश्रा, अतुल अग्रिहोत्री आदि मौजूर रहे। कार्यक्रम के समापन पर भंडारा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें