फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली के बंगला (परास) गांव के सामने लोडर और बाइक की भिड़ंत हो जाने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को देर शाम हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना नर्वल के गांव ताजपुर-तुसौरा (टौंस) निवासी गोलू (35) पुत्र पूर्वीदीन अपने मौसेरे भाई सुनील (33) पुत्र देवनारायन के साथ बाइक से मौसी के घर इटर्रा गांव जा रहा था। बाइक गोलू चला रहा था। शाम करीब 7 बजे के आसपास वह जहानाबाद रोड पर स्थित बंगला गांव के सामने पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे पिकप लोडर से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर एक ओर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से गोलू के सिर पर गंभीर चोट आई। जबकि, उसका मौसेरा भाई सुनील भी गंभीर घायल हो गया। दोनों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको कानपुर रेफर कर दिया। डाक्टरों ने गोलू की हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें