अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को अबकी भी कई महादानी रक्तदान करेंगे। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विशेष शिविर लगेगा। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। रक्तदाताओं के फोटो और नाम भी प्रकाशित किए जाएंगे। कई संगठन इस महादान में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। पिछले वर्षों में अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणा से बड़ी संख्या में व्यापारियों, छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने रक्तदान कर कई लोगों की जान बचाई थी।
महादान और पुण्य कमाने का एक बार फिर मौका आया है। गुरुवार 14 जून को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विशेष शिविर लगेगा। रक्तदाताओं को अधिकारियों के साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन भी सम्मानित करेगा। डीएम डीपी गिरि और एसपी शालिनी को भी आमंत्रित किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके वाजपेयी ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे शुरू होगा।
लोगो-अमर उजाला फाउंडेशन
रक्तदान का महादान 14 को, सम्मानित होंगे रक्तदाता
विश्व रक्तदान दिवस पर होगा आयोजन
अमर उजाला फाउंडेशन करेगा सम्मानित
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में होगा शिविर