फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बच्ची की रेप के बाद हत्या, बांदा में किशोरी को गोली से उड़ाया

Sat, 09 Jun 2018 11:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
चित्रकूट-बांदाः घर से शौच के लिए निकली चित्रकूट नौ साल की बच्ची की चित्रकूट में रेप के बाद हत्या कर दी गई। बांदा में बदमाशों ने एक किशोरी की गोली मारकर जान ले ली।
विज्ञापन

चित्रकूट में दरिंदगी का शिकार हुई पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मजदूर की बेटी। बच्ची का शव शनिवार सुबह नदी में मिला। उसके मुंह और गले को उसी की सलवार से कस कर बांधा गया था, जबकि शव डुबाने की नीयत से उसकी कमर पर पत्थर भी बांधे गए थे।

घर वालों का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर शौच को निकली बालिका के शाम तक घर न लौटने पर शनिवार रात पहाड़ी थाने में सूचना दी लेकिन सुबह आने की बात कहकर लौटा दिया गया। बच्ची से दरिंदगी और पुलिस के रवैये से लोगों में आक्रोश बढ़ने पर पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने एसएसआई दिनेश सिंह यादव को निलंबित का एलान कर दिया। कुछ देर बाद एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने जल्द पर्दाफाश का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन



बांदा में किशोरी को गोली से उड़ाने की घटना शुक्रवार रात नोनिया मोहल्ले में हुई। महोबा के समद नगर निवासी श्रमिक राजेश कुमार की बेटी वंदना रैकवार नर्सिंग का कोर्स करने के लिए इसी मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर अकेली रहती थी। पड़ोस में रहने वाले 11 वर्षीय बालक ने कमरे में उसे खून से लथपथ देख गोली मारे जाने की सूचना दी। इलाज की कोशिशों के बीच वह दम तोड़ गई। कमरे से 315 बोर का तमंचा मिला है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। चप्पल मिलने से मृतका की बहन का देवर भी शक के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें