लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 19 जनवरी की मध्य रात्रि से टोल टैक्स तो शुरू हो जाएगा लेकिन एक्सप्रेस-वे पर तैयारियां आधी-अधूरी हैं। एक्सप्रेस-वे के किनारे न रेस्टोरेंट बने और न होटल। कई जगह पर बैरीकेडिंग टूटने से जानवर भी सड़क पर आ जाते हैं। पिछले एक महीने में बिल्हौर क्षेत्र में पड़ने वाले एक्सप्रेस-वे के हिस्से में 5 वाहन हादसे हो चुके हैं। पिछले हफ्ते हुए हादसे में विदेशी चार नागरिक घायल हो गए थे।