फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में उम्रकैद, 10 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हत्या के एक मुकदमे में दोष सिद्ध होने पर अपर जिला जज परवेज अहमद ने मुलजिम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतने का प्रावधान किया है।
विज्ञापन



कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अगरकला निवासी जेलर सिंह का गांव के प्रताप सिंह से मुकदमे को लेकर रंजिश चल रही थी। 23 अक्तूबर 1999 को प्रताप सिंह ने जेर सिंह के भतीजे बिल्ली के साले कल्लू की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में जेलर सिंह ने प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या की दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे के सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने दलीलें पेश की। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाकर सजा और जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन


हत्या में मुलजिम को उम्रकैद
10 हजार का जुर्माना भी लगाया, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अगरकला में मुकदमे की रंजिश में युवक की गोली मारकर की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें