फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ नगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------------------------

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत
- सिद्धार्थ नगर का रहने वाला था युवक
- चेन पुलिंग कर पिता ने रोकी थी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात।
कानपुर-झांसी रेलवे लाइन में गजनेर थाना क्षेत्र के नाही ज्यूनियां गांव के पास लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। ट्रेन में सवार उसके पिता ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका और मौके पर पहुंचा। पामा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुहई जिला सिद्धार्थ नगर निवासी हरिहर भारती चौहान ने पुलिस को बताया कि लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर मुंबई से गोरखपुर जा रहा था। उसके साथ बेटा अनिल (23) रविवार की सुबह ब्रश करते ट्रेन के गेट के पास पहुंच गया। वहां अचानक झटका लगने पर ट्रेन से नीचे जा गिरा। यह देख चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन गेट नंबर 224 के पास रुकी। जबकि युवक इससे 400 मीटर पहले नाही ज्यूनियां गांव के पास गिरा था। शव पड़ा देख ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। इस बीच ट्रेन से उतर कर बिलखता हुआ उसका पिता मौके पर पहुंचा। चौकी इंचार्ज पामा विनोद कुमार पिप्पल ने बताया कि गेटमैन शुभम् की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के पिता ने बताया कि उसके बेटे की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। वह किसी काम से मुंबई गया था, वहां से वापस लौटने के दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें