फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजर भूमि मामले में डीएम ने भेजा एसडीएम के खिलाफ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


हरदोई। ग्राम पंचायत की बंजर जमीन को नामधरी अंकित करने के एक मामले में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है। उधर, जिला शासकीय अधिवक्ता ने संबंधित जमीन को दोबारा ग्रामसभा के नाम करने के लिए राजस्व विभाग लखनऊ में अपील भी दायर कर दी है। एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला वर्तमान में अमेठी जिले में पदस्थ हैं।

शाहाबाद में करीब दो साल पहले एसडीएम रहे अशोक कुमार शुक्ला ने मंसूर नगर की ग्राम पंचायत की जमीन को मोहसिनपुरवा निवासी हमीदुल्लाह के नाम भूमिधर अंकित कर दिया था। इस मामले में गांव के ही सर्वेश कुमार पांडेय ने शिकायत की। अशोक कुमार शुक्ल के स्थानांतरण के बाद एसडीएम दिलीप त्रिगुणायत की तैनाती हुई। उन्होंने मामले की जांच की और शिकायत सही पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के खाता संख्या 354/679 का पृष्ठ खतौनी में नहीं पाया गया। खतौनी के खाता संख्या 679 पर दोनों गाटा संख्या बंजर दरख्तार के रूप में दर्ज मिली। जबकि इसे बाद में हमीदुल्लाह के नाम किया गया। करीब छह माह पहले दिलीप त्रिगुणायत का भी स्थानांतरण गया। अब इस मामले को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने शासन को पत्र लिखा है। डीएम ने मामले में एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें