फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर कहीं पानी नहीं तो कहीं शौटालय टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पोलिंग बूथों का सर्वे कराकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन



जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों पर बने मतदान केंद्रों का सर्वे एबीआरसी से कराया। अधिकांश मतदान केंद्रों पर पीने का पानी तथा खिड़की, दरवाजे टूटे मिले। कहीं-कहीं पर तो बिजली का कनेक्शन कटा मिला। गुरुवार को किए गए सर्वे में कन्या प्राथमिक विद्यालय भोपतपट्टी में शौचालय
विज्ञापन



क्षतिग्रस्त मिला। बिजली कनेक्शन नहीं था व हैंडपंप को रिबोर कराए जाने की मांग प्रधानाध्यापक ने की। प्राथमिक विद्यालय फतेहगढ़ में कम फर्नीचर व खिड़की, दरवाजों की मरम्मत कराने की रिपोर्ट बीएसए को दी गई। प्राथमिक विद्यालय हाथीखाना में खिड़की दरवाजे व शौचालय क्षतिग्रस्त स्थिति में पाए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोलेपुर में शौचालय चोक मिला। बीएसए ने बताया कि सूचना जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। निर्देश मिलने पर पोलिंग बूथों पर कमियों को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन



कहीं पानी नहीं तो कहीं शौचालय टूटे
नगर क्षेत्र के पोलिंग बूथों के निरीक्षण में उजागर हुई कमियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें