फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ रहे चोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अछल्दा थानाक्षेत्र के सराय बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ रहे चोर को कस्बावासियों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कस्बे के सराय बाजार में मनोज पुत्र राधेश्याम की मोबाइल की दुकान है। दुकान के निकट ही महामाई के मंदिर में रविवार रात गणेश उत्सव के चलते भजन-कीर्तन चल रहा था। कई लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन


चोरों ने रात करीब पौने एक बजे मनोज मोबाइल सेंटर का ताला तोड़ना शुरू किया। चोर दुकान का ताला तोड़ रहे थे, इसी दौरान कार्यक्रम ले लौट रहे लोगों को देख कुछ चोर वहीं छिप गए और कुछ भाग निकले। इतने में लोगों को शक हो गया। मोबाइल की दुकान की छत पर बैठे चोर को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


दुकान थाना अछल्दा से महज 30 मीटर की दूरी पर है। गणेश महोत्सव के चलते चोरी की घटना टल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से औजार बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश पांडेय ने बताया चार लोगों के विरुद्ध तहरीर मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें