फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पर अड़े ग्रामीणों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अंडरब्रिज की मांग को लेकर आज पांचवें दिन भी ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कोई अधिकारी आश्वासन देने नहीं आता, तब तक वह लोग धरने से नहीं उठेंगे। धरने के कारण फ्रेट कॉरिडोर का काम सोमवार को भी बंद रहा।

पाता के समीप धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि उन लोगों की अधिकतर खेती रेलवे लाइन पार है। फ्रेट कारीडोर की लाइनें बिछ जाने के बाद खेतों तक आने जाने एवं खेती आदि के लिए मशीनें ले जाने के लिए उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


वह लोग अपनी मांग जिलाधिकारी एवं रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों तक पहुंचा चुके हैं। इसके बावजूद बिना अंडरब्रिज बनाए लाइन बिछाने का काम जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन लोगों की मांगे पूरी करने के लिए कोई सक्षम अधिकारी आश्वासन नहीं देता।
विज्ञापन


तब तक वह लोग धरना देते रहेंगे। सोमवार को दो जीपों से धरना स्थल पर पहुंची पुलिस ने धरना देने वालों को काफी समझाया, लेकिन लोग टस से मस नहीं हुए।

फफूंद थानाध्यक्ष अनिल पांडेय का कहना है कि ग्रामीणों की मांग रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। ग्रामीणों को समझाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं।

इधर, शाम को एसडीएम बिधूना भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। रात करीब आठ बजे तक एसडीएम मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें