फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वंदे भारत में परिजन को छोड़ने चढ़े 13 लोगों से वसूला 36 हजार जुर्माना

Mon, 16 Nov 2026 10:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ऑटोमेटिक दरवाजे बंद होने से ट्रेन में ही रह गए। रेलवे ने अनधिकृत यात्री मानकर किराया वसूला।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत एक्सप्रेस में अपने परिजन को छोड़ने या सामान रखने के लिए ट्रेन में चढ़ना 13 लोगों को महंगा पड़ गया। 15 नवंबर को बनारस से नई दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 22415 में चढ़े 12 वयस्क और एक बच्चा ऑटोमेटिक दरवाजे बंद होने के कारण अंदर ही रह गए। ट्रेन में बिना वैध टिकट मिले इन सभी को अनधिकृत यात्री मानते हुए रेलवे ने उनसे 36,140 रुपये किराया और जुर्माना वसूला।

विज्ञापन


रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष से मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन अधीक्षक की मौजूदगी में मुख्य टिकट निरीक्षक ने जांच की। जांच में 13 यात्री बिना टिकट के मिले। इन पर रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। ये सभी लोग अपने परिजन को छोड़ने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें