फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में एमआर वैक्सीन लगते ही एक ही स्कूल के 13 बच्चों की हालत बिगड़ी

Mon, 26 Nov 2018 04:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उन्नाव में 13 स्कूली बच्चे हुए बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार को स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक स्कूल में अभियान के दौरान एमअार वैक्सीन लगते ही 13 बच्चों की हालत अचानक बिगड़ गयी। बच्चों के बेहोश होने व उन्हें चक्कर आता देख स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। 
विज्ञापन


अानन-फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही डब्ल्यूएचओ की टीम भी अस्पताल पहुंची। जानकारी के अनुसार बच्चों को मीजल्स रूबेला अभियान के तहत टीका लगाया गया था। ये बच्चे सेंट पीटर्स स्कूल के हैं। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन नही इंजेक्शन के डर से बच्चे बीमार हुए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें