फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दुस्तान जैसा मुल्क दूसरा कोई नहीं: रजा मुराद

Mon, 26 Nov 2018 01:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- संस्कृति और सभ्यता को कैसे संजोते हैं, यह हमारा मुल्क सिखाता है
- नारी का जो सम्मान हमारे मुल्क में है, और कहीं नहीं
विज्ञापन
एक्टर रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर स्थित वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल में आए बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने कहा कि दुनिया में हिन्दुस्तान जैसा दूसरा कोई और मुल्क नहीं है। मैंने दुनिया का हर देश घूमा है, लेकिन अपनी संस्कृति और सभ्यता को कैसे संजोकर रखते हैं, यह सिर्फ हमारा मुल्क सिखाता है।
विज्ञापन


हम औरों से अलग सिर्फ इसलिए हैं, क्योंकि हमने अपनी संस्कृति को समझा है। भारत महिलाओं को जो सम्मान देता है, वैसा सम्मान कोई नहीं देता। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा यह हमारा देश है, जो माता-पिता की इज्जत करना सिखाता है।

विदेशों में तो माता-पिता के बूढ़े होने पर उन्हें ओल्डेज होम भेज दिया जाता है। उन्होंने वुडबाइन स्कूल के चेयरमेन शाहिद रहमान के लिए ‘बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ गाना भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें