फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पेपर खराब हुए तो 12वीं की छात्रा ने दी जान, मचा कोहराम

Sat, 23 May 2020 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में पनकी थाना के बहेड़ा गांव निवासी 12वीं की छात्रा ने शुक्रवार सुबह खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा पेपर खराब होने की वजह से वह काफी दिनों से अवसाद में थी।
विज्ञापन


बहेड़ा गांव निवासी बढ़ई संतोष कुमार विश्वकर्मा की बेटी शारदा (17) पनकी के एक कॉलेज से इंटर की पढ़ाई कर रही थी। इसी साल उसने बोर्ड परीक्षा दी थी। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे संतोष अपनी पत्नी देवी व भाई मोनू के साथ खेत चले गए थे।

करीब 9 बजे जब वह घर लौटे, तो उन्हें बेटी का शव कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इंस्पेक्टर पनकी शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि परिजनों ने आत्महत्या का कारण नहीं बताया है लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा परीक्षा के बाद से तनाव में थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें