फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदनुमा विशेषण 'हिस्ट्रीशीटर' से 122 बुजुर्गों को मिली मुक्ति, कोई 70 साल का तो कोई 90 से अधिक का है

Thu, 06 Feb 2025 07:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई

सार

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बृहस्पतिवार को सभी को कार्यालय बुलाया। जिसमें 122 के सापेक्ष 102 लोग कार्यालय पहुंचे। इन सभी की हिस्ट्रीशीट बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी देती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दस साल में कोई भी अपराध न करने वाले 122 लोगों के नाम के आगे लगा बदनुमा विशेषण 'हिस्ट्रीशीटर' बृहस्पतिवार को हट गया। यह सभी 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इनमें से चार तो 90 साल से अधिक उम्र के हैं। 22 लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है। अब इन्हें थानों और कोतवाली में मासिक हाजिरी के लिए नहीं बुलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय परिसर मेंं इन लोगों को इसकी जानकारी दी, तो बुजुर्गाें के चेहरे पर सुकून भी नजर आया।

विज्ञापन

जानें क्या होती हिस्ट्रीशीट
अलग-अलग अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों की हिस्ट्रीशीट संबंधित थाना या कोतवाली में खोली जाती है। इसके बाद उन्हें हिस्ट्रीशीटर संख्या एलॉट कर दी जाती है। हिस्ट्रीशीटर को हर माह अपने थाने में हाजिरी लगानी पड़ती है। इतना ही नहीं अपराधिक घटनाएं होने पर भी पुलिस इन से पूछताछ करती है। इससे इतर सामाजिक तौर पर भी इन्हें संदेह की निगाह से देखा जाता है। जनपद में 70 साल से अधिक के 122 हिस्ट्रीशीटर ऐसे हैं, जो पिछले दस साल से किसी भी अपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

इन सभी को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बृहस्पतिवार को कार्यालय बुलाया। 122 के सापेक्ष 102 लोग कार्यालय पहुंचे। इन सभी की हिस्ट्रीशीट बंद कर दी गई है। एसपी ने बताया कि इन सभी को बता दिया गया है कि न अब पुलिस बुलाएगी और न ही खुद से मासिक हाजिरी के लिए थाने जाना है। यह नसीहत भी दी गई है कि कोई ऐसा कार्य न करें कि फिर से पुलिस को कोई कार्रवाई करनी पड़े। पूरी प्रक्रिया के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें