फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गन्ने की पांच बीघे फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर तमेरी में दो किसानों के खेतों में आग लगने से उसमें खड़ी गन्ने की 5 बीघा से ज्यादा फसल जलकर नष्ट हो गई। इस अग्निकांड में दोनों किसान भाइयों का 3 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। मौके पर धरवार चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



राजपुर तमेरी गांव निवासी शरण सिंह व मदन सिंह के गन्ने के खेतों के ऊपर से गए तार से फाल्ट हुआ और तेज चिंगारी निकली जो कि गन्ने की फसल पर गिर गई जिससे खेतों में आग लग गई। अग्निकांड में पांच बीघे में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित काश्तकारों ने 3 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही।

मंगलवार शाम को लगी आग से पीड़ित किसानों ने बताया कि आग लगने का कारण खड़ी फसल के खेतों से ऊपर खींची गई हाई वोल्टेज के तारो में पंछियों के टकराने पर निकली चिनगारियों से गन्ने में आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी आग पर काबू पाना मुश्किल था हालांकि समय रहते हुए सूचना पर पहुंची फायरविग्रेड द्वारा आग पर काबू पाया गया लेकिन जबतक आग पर काबू पाया गया तब तक पीड़ितों की खड़ी फसल धू-धूकर जल चुकी थी। गनीमत रही आग की लपटों ने पास ही पकी खड़ी अन्य फसलों को अपने चपेट में नही लिया। इधर आग से हुए नुकसान को भरपाई के लिए स्थानीय प्रशासन से मदद की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें