फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का खुलासा करने को एसपी ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। पेट्रोल पंप मालिक से हुई 8.63 लाख रुपये की लूट खुलासे की जिम्मेदारी खुद एसपी एमपी वर्मा ने संभाल ली है। उन्होंने पेट्रोल पंप पर एक माह में हुई बिक्री का ब्योरा भी जुटाया। इसके अलावा कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर बैंक में जमा की गई धनराशि का स्टेटमेंट भी निकलवाया है।
विज्ञापन

हसनगंज थानाक्षेत्र के ऊंचाद्वार निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सविता रावत के बेटे अनुपम के हाथ में गोली मारकर बदमाशों ने 8.63 लाख रुपया लूट लिया था। मंगलवार को एसपी एमपी वर्मा ने पेट्रोल पंप पहुंच जांच की। उन्होंने एक माह में हुई पेट्रोल व डीजल की बिक्री का ब्योरा लिया। जांच में पता चला कि 7 मार्च को आखिरी बार बिक्री का रुपया बैंक में जमा किया गया था। 11 मार्च को जब रुपया जमा करने के लिए अनुपम जा रहा था तभी लूट हो गई। उन्होंने 7 मार्च से 11 मार्च के बीच हुई बिक्री की जानकारी ली। पेट्रोल पंप कर्मियों ने बताया कि तीन दिन में 1.25 लाख की बिक्री हुई हैै। लगभग सवा घंटे की जांच के बाद एसपी एमपी वर्मा वापस लौट गए।

संदेह के दायरे में अनुपम!
लूट का शिकार पेट्रोल पंप मालिक अनुपम ने पुलिस को जो घटनाक्रम बताया है उस पर जांच टीम विश्वास नहीं कर पा रही है। ऐसे में पुलिस ने लुटेरों की तलाश करने के साथ ही अनुपम को भी जांच के दायरे में रखा है। पुलिस को जांच में पता चला कि 15 जनवरी 2018 को अनुपम घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लखनऊ के पारा थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


चार टीमें कर रही जांच
सीओ भीम कुमार गौतम ने बताया कि एसपी एमपी वर्मा के निर्देश पर चार टीमें गठित की गई हैं। टीमें लगातार बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट से तस्वीर साफ होने की बात उन्हाेंने कही।

लाल अपाचे की चल रही तलाश
अनुपम ने बताया कि बदमाश लाल रंग की अपाचे से आए थे। पुलिस ने क्षेत्र में लाल रंग की अपाचे बाइक की भी तलाश शुरू कर दी है। हसनगंज व नवाबगंज में टीवीएस शोरूम से बिक्री हुई लाल रंग की अपाचे की जानकारी जुटाई गई। पुलिस बाइकों का वेरीफिकेशन भी करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें