फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले सोते रहे चोर ले गए लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के झब्बाखेड़ा में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये का माल पार कर दिया। मंगलवार सुबह पीड़ित को जब जानकारी हुई तो उसने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गौरियाकला में मजरा झब्बा खेड़ा निवासी सुनील पुत्र शिशुपाल के घर को चोरों ने सोमवार रात निशाना बनाया। पीछे की दीवार से घर में घुसे चोर गृहस्वामी सुनील के कमरे से बक्से उठा ले गए। मंगलवार सुबह जब वह सोकर उठे तो उन्हें कमरे में सामान बिखरा मिला। जबकि बक्से गायब थे। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। इस बीच घर से दो सौ मीटर दूर लखनऊ एक्सप्रेस वे के किनारे बाग में बक्से खाली मिले। चोर उनमें रखे जेवर उठा ले गए थे। सुनील ने बताया कि बक्सों में 20 हजार रुपये व लगभग दो लाख रुपये के जेवर थे। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें