कानपुर देहात। बुधवार देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया। सर्दी व गलन अचानक बढ़ गई। बारिश के कारण यातायात थम गया। वहीं वैवाहिक कार्यक्रमों में भी व्यवधान पड़ गया।
सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। कुछ देर धूप निकलने के बाद बादल छा गए, जबकि जनपद के कुछ स्थानों पर सुबह भी छिटपुट बारिश हुई। वहीं देर शाम तेज हवाओं के साथ बिजली की कड़क के साथ तेज बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया। जनवरी गुजरने के बाद जहां लोग सर्दी से निजात सोच रहे थे, वहीं पिछले दस दिनों में दो बार हुई तेज बारिश ने फिर से सर्दी को बढ़ा दिया। देर शाम करीब 9:30 बजे से शुरू हुई तेज बारिश से यातायात ठप हो गया।