पुरवा। नगर के मोहल्ला कटरा में खसरा से मां-बेटे सहित चार लोग और 18 लोग गले में संक्रमण से बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से लोग निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं।
पुरवा कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी शैलेंद्र यादव उनकी पत्नी लक्ष्मी, बेटा सनी, सक्षम व उर्मिला पत्नी रज्जन उनका बेटा दिलीप खसरे से पीड़ित हैं। इसके अलावा मोहल्ले के बच्चों में अनुराग (6), महिमा (5), माही (9), सुशील कुमार, आशू, निधी (7), लक्ष्मी (4), शिवांश (6), अनीतीपाल (13), पूजा (7), मिनी (14), खुशी (12), आयुष (12), सुनीता व रितेश (12) गले में संक्रमण की बीमारी से परेशान हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि अब तक जानकारी में नहीं था। शुक्रवार सुबह गांव में टीम को भेजा जाएगा।