इटावा। चौ.शंकर दयाल दीक्षित स्मारक संस्थान की ओर से सोमवार को डीबीए हाल में अधिवक्ता लिपिकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डीबीए अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद सिंह गौर, विशिष्ट अतिथि सीबीए अध्यक्ष संजय दुबे थे।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी विनोद त्रिपाठी, बीके उपाध्याय, महेश चंद्र तिवारी, सतीेश चंद्र महेरे, रिशु दीक्षित, उपदेश नारायण त्रिपाठी, शशिकांत त्रिपाठी, राघवेंद्र शर्मा, राजीव चौधरी, अवधेश चतुर्वेदी, विनोद बिहारी कश्यप, बुद्ध प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, मंजू शाक्य, महेंद्र सिंह चौहान, श्रीकृष्ण, पवन कुमार, राजकुमार, नूर हसन, रामौतार दुबे, नंद किशोर, इकरार मिर्जा आदि का सम्मान किया गया।