फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर अंडरपास के नीचे लगी मखमली घास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर अंडरपास के नीचे हरियाली विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। ब्रिज के नीचे खाली पड़ी जमीन को ग्रिल से घेरकर कवर किया गया था। इसके बाद वहां मिट्टी आदि बदल कर शुक्रवार से हरी घास लगाने का काम शुरू हो गया। काफी समय से अकबरपुर न आने वालों को अब वहां का नजारा बदला-बदला नजर आएगा।
विज्ञापन

माती मुख्यालय को जोड़ने वाले प्रमुख चौराहा अकबरपुर अंडरपास के नीचे सुंदरीकरण का काम हो रहा है। अंडरपास के नीचे लगी दुकानें काफी पहले ही हटवा दी गई थीं। अब वहां दीवारों में सफेद रंग का पेंट करा दिया गया है। जिसमें यातायात व स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखे जाएंगे। अंडरपास के नीचे खाली पड़ी जमीन की गुड़ाई कराने के बाद वहां की खराब मिट्टी हटाकर पौधरोपण के अनुकूल मिट्टी व गोबर की खाद आदि डालकर जमीन को उपजाऊ बनाया गया है। इसके बाद अब मखमली घास लगाई जा रही है। मजदूर पूरे दिन घास लगाने का काम करते रहे। जिससे ओवर ब्रिज के नीचे का नजारा बदला नजर आने लगा है। घास के अलावा किनारों पर गुलाब, गेंदा आदि विभिन्न प्रजातियों के फूल लगाए जाएंगे। रात में अंडर पास चौराहा को रोशनी से जगमग करने के लिए आकर्षण सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। अंडरपास का सुंदरीकरण होने के बाद वहां लोगों को वाहनों का इंतजार करने में सुविधा रहेगी। उनके बैठने के लिए बेंच रखवाई गई हैं। यहां से औरैया, सिकंदरा, कानपुर, माती मुख्यालय आदि आवागमन करने वाले बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं। यहीं से लोगों को सवारी वाहन मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें