फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा : कहीं पड़ा ताला तो कहीं कर्मी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बेसहारा, असहाय लोगों को सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए रैन बसेरों में व्यवस्था चाक-चौंबद रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश जारी हो चुके हैं। बीते दिनों क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों ने कस्बें में रैनबसेरों की वास्तविक हकीकत जानने के लिए निरीक्षण भी किया था, लेकिन इसके बाद भी जनपद में रैन बसरों की स्थित दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के जिला अस्पताल में बने दो रैन बसेरों में महिला अस्पताल के सामने बने रैन बसेरे में जहां तीन दिन बाद भी ताला नहंीं खुल सका। शनिवार को झींझक प्रतिनिधि की पड़ताल में कस्बा स्थित एक रैन बसेरा जहां खुला मिला तो वहीं रेलवे स्टेशन के पास बने प्रमुख रैन बसेरे में ताला लटकता मिला। अलाव भी कुछ स्थानों पर ही जलते दिखे।
बता दें कि नगरपालिका परिषद झींझक क्षेत्र के अंतर्गत क्रय विक्रय केंद्र व मछली बाजार में रैन बसेरा बना है। रैन बसेरे में व्यवस्था दुरुस्त रखने व प्रमुख चौराहों मोहल्लों में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश ईओ की ओर से हैं, लेकिन शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित क्रय विक्रय केंद्र में बना रैन बसेरा में ताला लटकता मिला। यहां कोई कर्मी भी नहंीं दिखा। हालांकि मछली मार्केट में बना रैन बसेरा जरूर खुला मिला। अलाव की बात करें तो छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, नहरपुल, स्टेशन रोड, रेलबाजार, झींझक रूरा रोड बस स्टाप सहित कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था दिखी तो कुछ स्थानों पर अभी भी अलाव जलने की दरकार है।
विज्ञापन

वहीं झींझक ईओ नगरपालिका झींझक रामअचल कुरील ने बताया कि नगर में चिह्नित स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। शेष स्थानों का चिह्नांकन कर अलाव के प्रबंध किए जाएंगे। क्रय विक्रय का रैन बसेरा बंद होने के बारे में कर्मियों से जानकारी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें