फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग और आतिशबाजी से फूंस का बंगला जला

विज्ञापन
विज्ञापन
ककवन (कानपुर)। थाना क्षेत्र के रिक्खापुरवा गांव में तिलक संस्कार के दौरान हर्ष फायरिंग और आतिशबाजी से एक किसान का फूंस का बंगला, पशुओं का चारा सहित कई कृषि उपकरण जलकर राख हो गए। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रिक्खापुरवा गांव निवासी शिवकुमार के पुत्र रवी का बीते शुक्रवार की रात तिलक संस्कार समारोह था। देर रात तिलकोत्सव के दौरान आए रिश्तेदारों ने पहले हर्ष फायरिंग की। इसके बाद जमकर आतिशबाजी की। गांव के ही किसान मुलायम सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के समीप उनका फूंस का बंगला, पशुवाड़ा, चारा भंडार सहित कृषि उपकरण रखने का भंडार था। रात्रि में हर्ष फायरिंग और आतिशबाजी की चिंगारी से उनकी बंगला में आग लग गई। जब तक वह और ग्रामीण आग के गुब्बार उठता देखकर सक्रिय हुए तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। किसी तरह पशुवाड़ा से जानवरों को निकाला। करीब पांच हजार रुपये के कृषि उपकरण, पशु चारा, अनाज आदि पूरी तरह जलकर राख हो गया। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि मुलायम सिंह की ओर से तहरीर मिली है मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें