फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे हादसा: मवेशियों से टकराई कार, केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक घायल

Sat, 01 Dec 2018 02:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मवेशी से टकराकर कार पलट गई। हादसे में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक और उनका चालक घायल हो गया। पुलिस आननफानन दोनों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने सिर में चोट होने से निदेशक को कानपुर रिजेंसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन



केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक नंद किशोर पांडेय विभागीय मीटिंग में लखनऊ आए थे। शुक्रवार को देर शाम कार से आगरा लौट रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर तकिया निगोही गांव के सामने मवेशी बैठे होने से कार उन मवेशियों पर चढ़कर पलट गई। कार चालक और नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी लाई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें