फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पड़ा रहा शव, वाहन कुचलते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। खान चंद्रपुर गांव में गुरुवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक का शव पड़ा मिला। हाईवे पर शव पड़ा रहने से तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदते रहे। शव क्षत-विक्षत और सिर कुचला हुआ होने के कारण उसकी शिनाख्त तक नहीं हो सकी। करीब 1:15 पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने युवक की वाहन दुर्घटना में मौत होने की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस शव पर मिले कपड़ों के आधार पर शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। रनियां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। मृत युवक के शरीर पर काले रंग का लोअर, पीली टी शर्ट, छींटदार स्वेटर था। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। कई वाहन गुजरने के बाद मृतक का सिर नहीं बचा, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वहीं, एनएचएआई एंबुलेंस प्रभारी विनीत यादव ने बताया कि रात 1:12 मिनट पर खान चंद्रपुर के पास हाईवे पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर करीब 1:15 बजे मौकी पर पहुंची एंबुलेंस ने शव को 2:02 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें