फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां से भतीजे को इश्क, दोनों ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में चाची-भतीजे ने लगाई फांसी
विज्ञापन

- नीम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले दोनों के शव
- महिला के पति ने आशनाई में भाग जाने की कराई थी रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
बहुआ (फतेहपुर)। घर से भागे चाची और भतीजे के शव रविवार की सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले। लड़के की मां ने पारिवारिक खुन्नस के चलते हत्या की आशंका जाहिर की है, जबकि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग के विरोध के चलते आत्महत्या का प्रकरण बता रही है। एसपी राहुल राज ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव के कुम्हरवां मजरा की है।
विज्ञापन

मजरा निवासी चंदन कुशवाहा (24) पुत्र स्वर्गीय रामदास और उसके चाचा मनोज कुशवाहा पड़ोसी हैं। पुलिस के मुताबिक चंदन का मनोज की पत्नी सुमन देवी (28) से प्रेम प्रसंग था। सुमन के दो बच्चे हैं। मनोज पत्नी और भतीजे के बीच संबंधों का विरोध करता था। पारिवारिक विरोध के चलते चंदन और सुमन शुक्रवार को घर छोड़कर चले गए थे। परिजन दोनों की खोजबीन में लगे थे। दोनों का पता न चलने पर मनोज ने शनिवार को रुपये, गहने लेकर पत्नी के भतीजे के साथ भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर ग्रामीणों ने रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव निवासी बसंतलाल के खेत में नीम के पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव एक ही साड़ी के फंदे से लटके पाए। महिला के पैर घुटनों के बल जमीन पर थे, जबकि चंदन का शव ऊंचाई पर लटक रहा था। साड़ी का फंदा पेड़ की डाल पर झूले की रस्सी की तरह डाला गया था। मौके पर फील्ड यूनिट भी छानबीन करने पहुंची। उधर, चंदन की मां सुनीता ने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर की है। उसका आरोप है कि मनोज के परिवार से पुरानी खुन्नस रहती है। इसी वजह से बेटे को सुमन से मिलने के बहाने बुलाकर मार डाला गया है। एसपी राहुल राज ने बताया कि मनोज की सूचना के अनुसार दोनो के बीच प्रेम संबंध थे। एक दूसरे से मिलने का परिवार के लोग विरोध करते रहे हैं। इसी वजह से दोनों ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में नए तथ्य सामने आएंगे तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें