फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर छात्रा के खाते से हजारों उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कसबा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रुपये निकालने आई एक छात्रा का एटीएम झांसा देकर बदलने के बाद एक टप्पेबाज ने तीन बार में उसके खाते से 26 हजार रुपये की रकम उड़ा दी। छात्रा को इसका पता तब चला जब वह बदले गए एटीएम से दोबारा पैसे निकालने पहुंची। कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम माती, थाना देवा, जिला बाराबंकी निवासी सत्यप्रकाश विश्वकर्मा की पुत्री दीपांशी ने बताया कि वह कसबा घाटमपुर के रामसारी रोड पर स्थित पालीटेक्निक में पढ़ाई कर रही है। उसका बैंक खाता बैंक आफ बड़ौदा (घाटमपुर) में है। 06 जून को वह एटीएम से पैसा निकालने गई थी। लेकिन, तकनीकी खराबी के चलते पैसा नहीं निकला।
बताया कि वह एटीएम से निकलने लगी तभी, एक युवक ने उसे रोककर कहा कि वह भी पैसा निकालने आया है लेकिन, उसका पैसा भी नहीं निकल रहा है। बातों-बातों में उसने दीपांशी का एटीएम कार्ड देखने के बहाने ले लिया और देखने के बाद वापस कर दिया। इस दौरान उसने कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

इधर, दीपांशी के खाते में नेफ्ट का माध्यम से 20 हजार रुपये आए थे। पैसे की जरूरत होने पर वह 15 जुलाई को फिर एटीएम से पैसा निकालने पहुंची। लेकिन, उसका कार्ड स्वीकार नहीं हुआ। तो वह पासबुक लेकर बैंक शाखा में प्रिंट कराने पहुंची। प्रिंट कराने के दौरान उसे पता चला कि उसके खाते से एटीएम के माध्यम से कसबा बिधनू में एक ही दिन में 04 अगस्त को दो बार में 20 हजार रुपये जबकि, इससे पहले उसके खाते में जमा 06 हजार रुपये की रकम (कुल 26 हजार रुपये) निकाले जा चुके हैं।
शुक्रवार को दीपांशी कोतवाली पहुंची और मामले की तहरीर दी। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें