फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। क्षेत्र के अरौल कस्बे से गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आठ बजे क्षेत्र के अरौल कस्बे के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते आसपास के लोगों ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया बारिश होने और चालक तेज रफ्तार कार को नियंत्रित न कर पाने से हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के समय कार की रफ्तार अधिक थी। डिवाइडर से कार टकराने के बाद कई पलटी खाते हुए गाड़ी दूसरे डिवाइडर में जा घुसी। दुर्घटना में 12-ए स्टेशन रोड लखनऊ निवासी पुनीत गर्ग (43) पुत्र राकेश चंद्र गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इनके पुत्र प्रत्यक्ष गर्ग बुरी तरह घायल हो गए। जबकि, चालक संजोग सिंह पुत्र विश्वेश्र दयाल निवासी उन्नाव को गंभीर चोंटे आईं। हाइवे पुलिस और अरौल पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्हौर भेजा, जहां प्रत्यक्ष संजोग की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें