फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आए मजदूर की झुलस कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। निर्माणाधीन गोदाम में काम कर रहा वृद्ध हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर मौजूद साथियों ने उसे आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


मोहल्ला मेंहदीबाग निवासी वीर सहाय (55) शुक्रवार को रिश्तेदार राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने जौरा गांव स्थित गोदाम पर गया था। वह निर्माणाधीन गोदाम की दीवार पर बैठ कर लोहे के पाइप को खींच रहा था। तभी

गोदाम के पास से निकली हाईटेंशन लाइन के तार में पाइप छू गया। इससे करंट लगने से वीर सहाय झुलस गया और दीवार से नीचे गिर कर घायल हो गया। वहीं काम कर रहे अन्य मजदूर उसको आनन फानन में सीएचसी लेकर गए। यहां डाक्टर ने वीर सहाय को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दामाद धर्मेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीर सहाय मूल रूप से बरेली का रहने वाला था। उसके कोई पुत्र नहीं है। इस कारण वह उसके पास रह कर मजदूरी करता था। मृतक की पुत्री व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


एचटी लाइन की चपेट में मजदूर की मौत
मृतक मूल रूप से बरेली का निवासी थी, मजदूरी करता था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें