फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध सर्किट बनने से संकिस पर्यटयों के आकर्षण का केंद्र बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बौद्ध स्थल संकिसा में सर्किट हाउस बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके निर्माण से विदेशी बौद्ध अनुयायियों को राहत मिलने के साथ ही राजस्व में भी खासी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


संकिसा में बौद्ध स्थल है। यहां पर जापान, श्रीलंका, चीन, दक्षिण कोरिया, ताइवान, इेडोनेशिया समेत अन्य देशों से लोग आते है। इस कारण यह पर्यटन विभाग की देखरेख में है। संकिसा पर्यटन स्थल तो है, लेकिन अभी तक इसके

विकास के लिए कोई ख्याल नहीं रखा गया। इस बार प्रदेश सरकार ने आम बजट में पर्यटन स्थल बौद्ध स्थलों पर सर्किट हाउस बनवाने का बजट शामिल किया है। इससे संकिसा में भी सर्किट हाउस बनने का रास्ता साफ हो गया है। संकिसा निवासी राजेंद्र प्रसाद दीक्षित का कहना है कि संकिसा पर्यटन क्षेत्र है, लेकिन इसके विकास के लिए
विज्ञापन


कोई भी ध्यान नहीं दे रहा था। इस बार बजट में बौद्ध पर्यटन क्षेत्र में सर्किट हाउस के लिए जो प्रावधान किया गया है। इससे लगता है कि संकिसा का अब विकास होगा। बसंतपुर निवासी विनय कुमार वर्मा ने बताया कि संकिसा में कई देशों से लोग आते है।


संकिसा पर्यटन अधिकारी साधना दीक्षित ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो बौद्ध पर्यटन क्षेत्र के लिए सर्किट हाउस के लिए बजट पास किया है। इससे संकिसा में आने वाले बौद्ध अनुयायियों को काफी लाभ होगा। संकिसा का विकास भी होगा।
विज्ञापन


संकिसा बौद्ध स्थली की ली सुध
बजट में बौद्ध सर्किट बनने का रास्ता साफ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें