फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प वाटिका में हुआ सीता राम का मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कोंच।
रामलीला में पुष्प वाटिका और जनक बाजार लीला का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर देखने अपने गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचे राम और लक्ष्मण गुरु की आज्ञा पाकर जनकपुर भ्रमण पर निकलते हैं। बाजार में बैठे दुकानदार और व्यवसायी उनकी मोहिनी छवि देखकर उनसे बात करने को आतुर हो उठते हैं और उन्हें रिझाने के लिए अपनी दुकान की वस्तुओं की प्रशंसा करने लगते हैं। बाद में गौरी पूजन के लिए आई जनकनंदिनी सीता और राम का पुष्प वाटिका में प्रथम मिलन होता है। वहीं, गंगा तट पर प्रभु राम और पंडों के बीच वार्तालाप ने भी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


कोंच धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित रामलीला के जारी 165वें महोत्सव में रामलीला रंगमंच पर पुष्पवाटिका और जनक बाजार का बड़ा ही सुंदर मंचन किया गया। विश्वामित्र की भूमिका में संतोष त्रिपाठी, पंडों की भूमिका में बुद्धसिंह बुंदेला, संतोष राठौर, प्रमोद सोनी, अहिल्या सूरज शर्मा, जनक राजू मिश्रा, अन्य भूमिकाओं में सोनू नगाइच, बसंत अग्रवाल, दीपू अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन


पुष्प वाटिका में हुआ सीता राम का मिलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें